फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ‘पंख’ से संवरेगा छात्रों का कॅरिअर, अभिभावक भी होंगे जागरूक

Fri, 27 Sep 2024 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों का कॅरिअर संवारने के लिए उत्तर प्रदेश पंख कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके जरिए अभिभावक भी जागरूक होंगे और उन्हें बच्चों के कॅरिअर संबंधित अहम जानकारियां भी मिलेंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से इस योजना को गति दी जा रही है। वहीं विशेष अभिभावक शिक्षक मीटिंग का आयोजन भी इसी शैक्षिक सत्र से शुरू किया गया है।
विज्ञापन


यूनिसेफ के शिक्षाधिकारी रवि दयाल ने कहा कि विद्यालयों में कॅरिअर हब विकसित किए गए हैं, जिसमें कॅरिअर संबंधी चार्ट एवं पोस्टर लगाए गए हैं। प्रत्येक शनिवार को एक विशेष सत्र का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया जाता है। ताकि, बच्चों से विभिन्न कॅरिअर विकल्पों के विषय में बातचीत की जा सके। उन्होंने बताया कि पंख की शुरुआत साल 2022 में की गई थी।

इसके तहत एक पोर्टल https://uppankh.in/ विकसित किया गया है। यहां कॅरिअर से जुड़ी कई जानकारी बच्चों के लिए उपलब्ध हैं। सभी माध्यमिक विद्यालयों में एक-एक नोडल टीचर का प्रशिक्षण भी किया गया है ताकि वे कॅरिअर से जुड़ी गतिविधियों का संचालन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें