डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में अकादमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड–2025 के तहत शुक्रवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, शोधार्थियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कुलपति आचार्य संजय सिंह ने चयनित प्रतिभागियों को सम्मान-पत्र देते हुए उनके शैक्षणिक, शोध, अकादमिक और गैर-शैक्षणिक योगदान की सराहना की।
प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि विज्ञान, इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी संकाय के प्रो. सीके. दीक्षित को उनके दीर्घकालीन शिक्षण और शोध योगदान के लिए सम्मान मिला। एसोसिएट प्रोफेसर श्रेणी में डॉ. कौशिकी सिंह और डॉ. विनोदिनी कटियार को सम्मानित किया गया। सहायक आचार्य वर्ग में डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. महेश कुमार चौधरी और डॉ. श्याम सिंह को उनके उत्कृष्ट अकादमिक और शोध कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
शोध श्रेणी में अर्चना कश्यप और रयान जे. लिवर्न को उनके शोध योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं गैर-शैक्षणिक संवर्ग में सब इंस्पेक्टर दयाशंकर, वैयक्तिक सहायक सुशील कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सूरज पाल को सम्मान मिला।