लखनऊ। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 200 से अधिक पौधे लगाए। प्रधानाचार्या डॉ. ममता किरण राव के मार्गदर्शन में पर्यावरण जागरूकता के लिए यह कार्यक्रम हुआ। डॉ. राव ने कहा पेड़ ही जीवन हैं। पेौधे लगाकर कैडेट्स ने समाज को सकारात्मक संदेश दिया है।