लखनऊ। सीएमएस का छह सदस्यीय दल प्राइमरी मैथमेटिक्स वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को हांगकांग रवाना हुआ। इस मौके पर अमौसी एयरपोर्ट पर शिक्षकों और अभिभावकों ने दल को शुभकामनाएं दीं। दल में चार छात्र और दो शिक्षक शामिल हैं। छात्रों ने चयन परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्रतियोगिता में भाग लेने की अर्हता प्राप्त की है। ये दल अब 19 जुलाई को भारत लौटेगा।