फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध किया शिक्षण कार्य

Wed, 04 Dec 2013 09:42 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ, लखनऊ से जुड़ी विभिन्न शाखाओं ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।
विज्ञापन


इसमें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उ.प्र. जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बी.टी.सी. एसोसियेशन, उ.प्र. सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, उ.प्र. उर्दू टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन


महासंघ के संयोजक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि शिक्षक सात दिसंबर तक काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करेंगे।

यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष के दूसरे चरण में नौ दिसंबर को शिक्षा भवन में प्रदर्शन किया जाएगा और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री तक मांगें पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन


अगर फिर भी गौर नहीं किया गया तो 18 दिसंबर को लखनऊ के ज्योतिबाई फूले पार्क, चौक में प्रदेश के लगभग तीन लाख शिक्षक विशाल प्रदर्शन करेगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें