फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा: 45 प्रतिशत वाले होंगे पास, परिणाम का रास्ता साफ

Thu, 09 Aug 2018 11:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
टीचर - फोटो : file
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यलायों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के तहत शासन ने पासिंग मार्क्स में परिवर्तन का आदेश जारी कर दिया है। अब लिखित परीक्षा में सामान्य और ओबीसी वर्ग को 45 फीसदी और एससी - एसटी अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक पर प्राप्त करने पर ही उत्तीर्ण मानते हुए परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार ने शिक्षा मित्रों के दबाव में सहायक अध्यापक भर्ती का मूल शासनादेश जारी होने के बाद पासिंग मार्क्स में फेरबदल कर सामान्य व ओबीसी वर्ग 33 फीसदी और एससी-एसटी वर्ग को 30 प्रतिशत पार्सिंग मार्क्स निर्धारित किए थे।

बीएड, बीटीसी अभ्यर्थियों की ओर से भर्ती का मूल शासनादेश जारी होने के बाद पासिंग मार्क्स में किए गए परिवर्तन को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। उच्च न्यायालय ने मूल शासनादेश के अनुरूप ही पासिंग मार्क्स निर्धारित करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


विभाग के विशेष सचिव देवप्रताप सिंह ने पासिंग मार्क्स में संशोधन का आदेश जारी किया है। अब मूल आदेश की तरह सामान्य और ओबीसी को 45 फीसदी और एसटी-एससी को 40 फीसदी पासिंग मार्क्स पर उत्तीर्ण माना जाएगा। सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों को 150 में से 67 अंक और एससी-एसटी अभ्यर्थी 60 प्रतिशत अंक पर उत्तीर्ण होंगे।

सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा 27 मई को प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर आयोजित की गई थी। 248 परीक्षा केन्द्रों पर हुई परीक्षा में 125745 में से 107908 (85.81 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। 17837 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे।

विज्ञापन

कापियां की जांच अंतिम दौर में

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की उत्तर पुस्तिका की जांच अब अंतिम दौर में है। परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी ही शिक्षकभर्ती में आवेदन कर सकेंगे, लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें