फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक हत्याकांड: दहशरे के पहले परिवार से मिलने आ सकते हैं राहुल गांधी, परिवार से की थी फोन पर बात

Wed, 09 Oct 2024 02:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली

सार

Amethi murder case: अमेठी में जिस शिक्षक परिवार की बेरहमी से हत्या हुई थी वह परिवार मूल रूप से रायबरेली जिले का रहने वाला है। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिक्षक के पिता से बात की साथ में सांसद किशोरी लाल शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के शिवरतनगंज में रायबरेली के सुदामापुर निवासी शिक्षक सुनील, पत्नी पूनम व दो बेटियों की हत्या का मामला सियासी गलियारों में तेजी से गूंज रहा है। प्रदेश में उप चुनाव होने जा रहे हैं, इसे देखते हुए प्रमुख विपक्षी दल इस घटना के सहारे सरकार को कानून व्यवस्था और दलितों पर अत्याचार के मुद्दे पर घेरने में लगे हैं। रायबरेली से सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही इस परिवार से मिलने के लिए आ सकते हैं। 

विज्ञापन


हत्याकांड के बाद सांसद राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सरकार को घेरा था। वहीं, बीते शुक्रवार को जब चारों शव गांव आए थे तो प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए थे। राहुल गांधी ने घटना के संबंध में अमेठी के सांसद केएल शर्मा से बात कर जानकारी जुटाई थी। यही नहीं, चार अक्तूबर को शिक्षक के पिता राम गोपाल से मोबाइल पर बात की और हर संभव मदद का आश्वासन देने के साथ गांव आने की बात भी कही थी। राहुल के नजदीकी दशहरे के पहले उनके सुदामापुर गांव आने की संभावना जता रहे हैं।

चंद्रशेखर आजाद भी पहुंच सकते हैं गांव
हत्याकांड पर नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी रोष व्यक्त किया था और सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दलितों पर अत्याचार की बात कह सरकार को घेरा था। भीम आर्मी अमेठी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भीमराज ने भी चार अक्तूबर को गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली थी और इसकी रिपोर्ट सांसद को दी थी। ऐसे में चंद्रशेखर आजाद के भी गांव पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें