लखनऊ। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने सपा प्रत्याशी सुशील कुमार को 4,808 मतों के अंतर से हराकर हैट्रिक बना ली। वह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। उन्हें 13,179 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुशील कुमार को 8,371 मत मिले।
लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 प्रत्याशी मैदान में थे। निर्वाचन के अंतिम चरण की मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी विजय विश्वास पंत ने भाजपा प्रत्याशा उमेश द्विवेदी को विजयी घोषित किया। इस चुनाव में 25,835 मत मान्य पाए गए। निर्वाचन के लिए 12,918 मतों का कोटा निर्धारित किया गया था। उमेश द्विवेदी ने निर्धारित कोटे से 261 मत अधिक हासिल किए। 1,940 मत प्राप्त कर सोहन लाल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।