फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जलते हीटर पर गिरा शिक्षक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज के उदयगंज निवासी रवि कृष्ण मिश्र (55) जलते हीटर पर गिर पड़े और झुलसने से उनकी मौत हो गई। बेटे प्रखर ने बताया कि बंथरा स्थित गौरी के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक रवि घर के निचले हिस्से में बने कमरे में रहते थे। प्रखर पहली मंजिल पर रहते हैं। बृहस्पतिवार रात दो बजे रवि बाथरूम जाने के लिए उठे तो अचानक चक्कर खाकर पास में जल रहे हीटर के ऊपर गिर पड़े। उनकी रैक्सीन की जैकेट ने आग पकड़ ली। एसओ हुसैनगंज शिवमंगल सिंह का कहना है कि घटना कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। प्रखर के अनुसार पिता कुछ दिनों से बीमार थे। रवि कृष्ण की पत्नी सुमन की चार वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें