फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: स्कूल प्रश्नपत्र में लिखा भारतीय मुस्लिम आतंकवाद, शिक्षिका पर गिरी गाज, हटाई गई

Wed, 27 Sep 2023 06:43 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

अभिभावकों ने प्रश्नपत्र की भाषा पर आपत्ति दर्ज की है। जिस पर विद्यालय प्रबंधन ने भी स्पष्टीकरण दिया है और शिक्षिका को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
प्रश्न पत्र की तस्वीर (बायें) व विद्यालय का माफीनामा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के हिंदी के प्रश्नपत्र में आतंकवाद के लेख में गलती से भारतीय मुस्लिम आतंकवाद शब्द लिख गया था जिसके बाद कुछ अभिभावकों के विरोध पर विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल इसका संज्ञान लिया। शिक्षिका से माफी नामा लेने के साथ ही प्रबंधन ने शिक्षिका को कार्य मुक्त कर दिया।
विज्ञापन


शहर के हुजूरपुर रोड स्थित गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस स्कूल में जारी नौवीं कक्षा की परीक्षा के प्रश्नपत्र में बच्चों से आतंकवाद पर लेखात्मक सवाल पूंछा गया था। जिसमें शिक्षिका द्वारा दिए गया लेख में विभिन्न आतंकवादी संगठनों के नाम के साथ ही भारतीय मुस्लिम आतंकवाद लिख दिया गया। बच्चे जब प्रश्नपत्र लेकर घर पहुंचे तो अभिभावकों ने इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की जिसके बाद शिक्षिका को प्रबंधन ने विद्यालय से कार्यमुक्त कर दिया।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य अंतिम दौर में, ट्रस्ट ने जारी की निर्माण की नई तस्वीरें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम वनगमन पथ के 290 स्थानों पर लगेंगे श्रीराम स्तंभ, क्यूआर कोड स्कैन करते ही दिख जाएगी पूरी गाथा
विज्ञापन


नहीं थी जानकारी, सूचना मिलते ही शिक्षिका को हटाया
गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की प्रबंधक छवि रायतानी ने बताया की उन्हें प्रश्नपत्र की जानकारी नहीं थी। हिंदी की शिक्षिका ने प्रश्नपत्र बनाया था जिसमें गलती से ये शब्द लिख गया था। जानकारी होते ही शिक्षिका को बुलाकर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया साथ ही भविष्य में कोई अन्य शिक्षक ऐसी गलती न करे इसके लिए शिक्षिका को विद्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया है। ये एक मानवीय त्रुटि मात्र है, विद्यालय प्रबंधन किसी की भावना आहत नहीं करना चाहता था।

पेपर हुआ निरस्त, तीन अक्तूबर को दोबारा आयोजन
अर्धवार्षिक परीक्षा में नौवीं के हिंदी के पेपर में त्रुटि और उसके विरोध के बाद विद्यालय प्रबंधन ने पेपर निरस्त कर दिया है। प्रबंधक छवि रायतानी ने बताया की हिंदी के पेपर को दोबारा 3 अक्तूबर को करवाया जायेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें