फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक से कुचलकर शिक्षक की मौत

Mon, 01 Jan 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर रविवार को बाइक सवार शिक्षक डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी तरह गिर गए और तेज रफ्तार ट्रक से कुचल गए। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पीलीभीत के पूरनपुर निवासी चेतन शर्मा (30) सीतापुर के निजी स्कूल में शिक्षक थे। रविवार शाम वह आलमबाग में रहने वाले बड़े भाई समीर के घर जा रहे थे। बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे चेतन छिटककर डिवाइडर के दूसरी तरफ जा गिरे और अवध चौराहे की तरफ से आ रहे ट्रक से कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बाइक नंबर की मदद से उनकी पहचान कर परिजनों को खबर दी। भाई व अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त चेतन ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन



वहीं, पारा में खुशहालगंज आउटर रिंग रोड के पास रविवार शाम करीब 70 साल के बुजुर्ग साइकिल से कहीं जा रहे थे। तभी सड़क पार करते समय टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को ट्रक चालक अलीगढ़ निवासी सरफराज ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने टैंकर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
राजाजीपुरम सी ब्लॉक निवासी गौरव अस्थाना (28) रविवार सुबह दो दोस्तों संग अलग-अलग बाइक से घूमने निकले थे। कुछ देर बाद परिजनों को खबर मिली कि गौरव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं और उन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरव के पिता सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी सत्यकांत अस्थाना व अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। मगर तब तक गौरव की मौत हो गई। गौरव के दोस्त सागर व एक अन्य ने परिजनों को बताया कि शहीद पथ पर ओमेक्स के पास गौरव की बाइक एक डाले से टकरा गई थी। इससे गौरव डिवाइडर के दूसरी तरफ गिरकर घायल हो गए थे। वह हेलमेट पहने थे मगर गंभीर रूप से घायल होने के चलते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें