फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, थाने में शिकायत; प्रबंधन ने किया निलंबित

Thu, 16 Jul 2026 11:44 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा। इससे वह घायल हो गया। पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत की है। प्रबंधन ने उसे निलंबित कर दिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मलिहाबाद थाना क्षेत्र के मोहान रोड स्थित सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक प्रभारी ने बुधवार को होमवर्क न पूरा होने पर कक्षा 4बी के छात्र ओमजीत त्रिपाठी को छड़ी से पीट-पीटकर घायल कर दिया। इससे छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। छात्र के पिता अखिलेश चंद्र ने शिक्षक के विरुद्ध थाने पर शिकायत की है। पिता की शिकायत और घायल छात्र को देखकर स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को स्कूल से निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


हसनगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर तोंदा गांव निवासी पिता अखिलेश चंद्र ने बताया कि 15 दिन पूर्व स्कूल खुला है। इसमें गणित के विषय में बेटे ओमजीत को 84 पन्नों का होमवर्क दिया था। जो कि पूरा नहीं हो पाया था। आरोप है कि शिक्षक हसीब ने बुधवार को जमकर मारा पीटा। इससे बेटे को कमर के पास काफ़ी चोटें आईं हैं। दोपहर 3.00 बजे जब बेटा ओमजीत घर पहुंचा तो लड़खड़ा कर गिर गया।  

विद्यालय से इस प्रकरण के संबंध में जानकारी करने की कोशिश की तो स्कूल प्रबंधन ने स्कूल आने की बात कहकर फोन काट दिया। इस घटना के बाद से बेटा काफ़ी डरा सहमा हुआ है। इस संबंध में मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर मिली है। स्कूल से शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्कूल के प्रिंसिपल एस.के त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए शिक्षक इंचार्ज हसीब को सस्पेंड कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन इस कृत्य को स्पोर्ट नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें