फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी बात पर टीचर ने किया बच्ची का ये हाल!

Sat, 22 Aug 2015 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम इमला न लिख पाई तो बेरहम शिक्षक ने बेंत से उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी। क्लास में बच्ची को पीटते देख साथी छात्र भी सहम गए।
विज्ञापन


घर पहुंचने पर मां ने जब यूनिफॉर्म निकाली तो पीठ पर पड़े नीले निशान देख सहम गई। इसके बाद मासूम ने रोते हुए शिक्षक की पूरी करतूत बयां की।

घरवालों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। मामला ब्रह्मचारी बाबा धाम विद्या मंदिर का है। मासूम वहां कक्षा-एक में पढ़ती है।

इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के हथिया मल्लपुर गांव निवासी अजीत सिंह के मुताबिक उसकी छह साल की पुत्री सौम्या हथिया गांव के ब्रह्मचारी बाबा धाम विद्या मंदिर में कक्षा एक में पढ़ती है।
विज्ञापन

पूरी पीठ पर बेंत के निशान

आरोप है कि गुरुवार को स्कूल में इमला न लिख पाने पर शिक्षक अमरजीत सिंह भड़क उठे और बेंत से उसे बेरहमी से पीट दिया। मासूम घर पहुंची तो मां ने यूनिफॉर्म उतारी। पीठ पर पड़े नीले निशान देख मां के होश उड़ गए।

पूरी पीठ पर बेंत के कई निशान थे। कई जगह नीले निशान पड़ गए थे। बेटी से आपबीती सुनने के बाद पिता अजीत सिंह ने थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एसओ बेनी माधव त्रिपाठी का कहना है कि बालिका को पढ़ाई के लिए पीटा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के प्रबंधक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा को पीटा नहीं गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें