फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने छात्रा को लात-घूंसों से पीटा, हुई बेहोश

Sun, 31 Jan 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लास में ध्यान न देने पर पांचवीं की छात्रा संगीता (10) से नाराज शिक्षक ने उसे लात-घूसों से इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। संगीता का कुसूर यही था कि वह ग्रामर पढ़ा रहे शिक्षक रामशेखर तिवारी की बात न सुनकर किताब से पाठ उतार रही थी।
विज्ञापन


उसी क्लास में पढ़ रहे संगीता के भाई कुलदीप कुमार (9) ने पिटाई का विरोध किया तो शिक्षक ने उसे धमकाया भी।

सूचना मिलने पर पहुंचे अभिभावकों ने संगीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। पीड़िता के पिता ने शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के माधवरेती मोहल्ला स्थित संत पथिक संस्कार एकेडमी का है।
विज्ञापन

...और टीचर ने पीटना शुरू कर दिया

कोतवाल संजय सिंह ने कहा कि तहरीर की जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। देहात कोतवाली क्षेत्र के कीर्तनुपर गांव के राधेश्याम की बेटी संगीता संत पथिक संस्कार एकेडमी में पढ़ती है।

शनिवार सुबह अंग्रेजी व कंप्यूटर शिक्षक राम शेखर तिवारी पढ़ाने आए। रामशेखर ग्रामर पढ़ा रहे थे, लेकिन संगीता किताब से कॉपी में पाठ उतार रही थी। यह देख राम शेखर बिफर पड़े और उसे पीटने लगे। तब उसके भाई कुलदीप ने इसका विरोध किया।

टीचर नहीं माने तो वह कक्षा से भागकर घर पहुंच गया और परिवारीजनों को पूरी घटना बताई। पिता राधेश्याम स्कूल पहुंचे और संगीता को अस्पताल पहुंचाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें