काकोरी। बल्दी प्रसाद विद्या मंदिर में पढ़ाने वाली शिक्षिका पर एक छात्र के परिजनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
आरोप है कि शिक्षिका के बहन का बेटा भी उसी स्कूल में पढ़ता है। उसका एक अन्य छात्र से विवाद हो गया था। शिक्षिका ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया। दूसरे छात्र ने इसकी शिकायत परिजनों से की। नाराज परिजनों ने पिटाई कर दी।
साहिलामऊ गांव की अनुराधा रावत बल्दी प्रसाद विद्या मंदिर स्कूल में शिक्षिका हैं। स्कूल में शिक्षिका की बहन का बेटा हिमांशु कक्षा नौ में पढ़ता है।
22 अगस्त को करीब दस बजे कक्षा आठ के छात्र रौनक यादव ने हिमांशु की पिटाई कर दी। शिक्षिका ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया था। आरोप है कि रौनक ने अपने घर कॉल कर सूचना दे दी।
परिवारीजन लाठी-डंडा लेकर स्कूल पहुंचे और अनुराधा व हिमांशु की पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक, तहरीर पर आधार पर छात्र रौनक, पिंटू, नागेश यादव, मिथिलेश यादव, वासु यादव, विक्की यादव, शिव यादव, रोहित यादव, मोहित यादव, पंकज यादव और रिंकू सहित 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।