फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टालमटोल के रवैये के विरुद्ध रंग लाया उद्यमियों का संघर्ष,पहली बार अफसर बोले-अब हम काम करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मंडल उद्योग की बंधु की बैठक का माहौल सोमवार को बदला-बदला रहा। अफसरों का न वो टालमटोल वाला रवैया दिखा और न ही एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने की कोशिश दिखी। पहली बार अफसरों ने कामों को पूरा करने की समयसीमा बताई। टालमटोल वाले रवैये के खिलाफ उद्यमियों का संघर्ष रंग लाया।
विज्ञापन


पिछले एक साल से अमर उजाला लगातार मंडल उद्योग बंधु की बैठकों में उठने वाले मुद्दों, समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहा है। इन बैठकों में अफसरों के टालू रवैये को लेकर सवाल उठते रहे हैं। जुलाई के अंतिम दिन हुई बैठक में मंडलायुक्त से उद्यमियों को मिली निराशा को भी अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।



अमौसी औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के महासचिव रजत मेहरा ने सोमवार की बैठक के बाद कहा कि यह एक अच्छा संकेत है कि अफसरों ने जिम्मेदारी ली और हमारे मुद्दों से पल्ला झाड़ने से बचे। बैठक की अध्यक्षता अपर आयुक्त प्रशासन रणविजय यादव ने की। इस मौके पर यूपीसीडा के आरएम अजय दीप सिंह, एडीएम संदीप गुप्ता, नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर अवनेंद्र सिंह, एनएचआई के अधिकारी भी मौजूद थे। लघु उद्योग भारती से विपिन गुप्ता, आईआईए से संदीप बंसल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसटीपी के लिए यूपीसीडा नगर निगम को 47 करोड़ देने को तैयार



अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में एसटीपी का निर्माण लंबे अरसे से अटका पड़ा हुआ है। नगर निगम ने इसके लिए 47 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर रखा है। पर, यूपीसीडा पैसा देने में लगातार टालमटोल करता रहा। उद्यमी रजत मेहरा का कहना है कि पहली बार यूपीसीडा ने मंडल उद्योग बंधु की बैठक में कहा कि मुख्यालय की अनुमति मिलते ही वह 47 करोड़ रुपये नगर निगम को ट्रांसफर कर देगा।

सितंबर के पहले सप्ताह में तय हो जाएगा जमीन का मुआवजा

नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र में नाला बनाने का काम भी लंबे समय से टलता आ रहा है। इस मामले को देख रहे एडीएम संदीप गुप्ता ने कहा कि नाले के बीच में एक निजी जमीन है। इस जमीन के अधिग्रहण का फैसला हो चुका है। मुआवजे पर फैसला होना बाकी है, जो सितंबर के पहले सप्ताह तक हो जाएगा।

इसी सप्ताह दुरुस्त हो जाएगी मार्ग प्रकाश की व्यवस्था

अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में रोड संख्या एक और चार पर लाइट की व्यवस्था नगर निगम ने करा दी है। रोड संख्या 2 और 3 की लाइट इस सप्ताह के अंत तक ठीक कराने का वादा नगर निगम के अधिकारियों ने किया है।

15 सितंबर तक सड़कों को कर देंगे दुरुस्त

अमौसी औद्योगिक क्षेत्र की रोड नंबर 8 पर पैचवर्क का काम पूरा हो गया है। रोड नंबर एक और चार पर काम बाकी है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने कहा कि यदि बारिश नहीं होती है तो इसे 15 सितंबर तक दुरुस्त करा देंगे। पीडब्ल्यूडी के अफसरों से कहा गया कि मौसम फिलहाल दुरुस्त है, उसे सही करें।

सड़क चौड़ी करने, बिजली के खंभे शिफ्ट करने को लेकर सर्वे पूरा

अमौसी औद्योगिक क्षेत्र से पुरी सुनहरा होते हुए रिंगरोड जाने वाली 5.7 किमी. लंबी सड़क को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए लेसा व पीडब्ल्यूडी ने सर्वे पूरा कर लिया है। संशोधित लागत के आधार पर प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी पिछले महीने तक ये दोनों अधिक लागत की बात करके काम पर आगे ही नहीं बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें