फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, लखनऊ में नामी स्कूल में परीक्षा के समय हुई थी घटना

Fri, 30 Sep 2022 07:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

छात्रा ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला तूल पकड़ने के बाद कई अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही छात्रा के परिजनों ने गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गोमतीनगर के विपुलखंड स्थित एक नामी स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक मो. तारीक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब घटना की पुष्टि के लिए कक्षा के अन्य छात्र-छात्राओं के बयान लेगी। 

विज्ञापन


आरोप था कि 14 वर्षीय छात्रा 24 सितंबर को जिस कमरे में परीक्षा दे रही थी, वहां मो. तारीक की ड्यूटी लगी थी। आरोप है कि क्लास रूम में टहलते वक्त तारीक ने उससे छेड़छाड़ की, जबकि शिक्षक का कहना था कि छात्रा नकल कर रही थी। वह चेकिंग कर रहे थे। हालांकि छात्रा के पास नकल की कोई सामग्री नहीं मिली थी।

छात्रा ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला तूल पकड़ने के बाद कई अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही छात्रा के परिजनों ने गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद पर स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को नौकरी से निकाल दिया था।
विज्ञापन


एसएसआई सतीश सिंह के मुताबिक, आरोपी शिक्षक तारीक को रूमी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। वह त्रिवेणीनगर का रहने वाला है। वह कई सालों से स्कूल में पढ़ा रहा था। उसका आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें