बच्चों को समझाई मां-पिता की अहमियत
लखनऊ। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर के सि्थत अटल सेवा केंद्र में अटल ज्ञानशाला में रविवार को बच्चों को मां-पिता की अहमियत समझाई गई। शिक्षाविद डाॅ. मीनू सक्सेना ने कहा कि मां-पिता से बातें छिपाने से मुसीबतें बढ़ती हैं। ऐसे में बच्चों को कभी उनसे झूठ नहीं बोलना चाहिए। हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहानियों एवं उदाहरण के जरिये संस्कारों के महत्व को समझाया। बच्चों को गुस्सा न करने और विनम्र व्यवहार करने की शिक्षा दी। समापन पर बच्चों को फूड व उपहार दिए गए। आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन के महासचिव एसी अग्निहोत्री ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस ज्ञानशाला में हर रविवार को बच्चों को अलग-अलग विषयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अविनाश अग्रवाल, रमन कपूर, गोपाल सक्सेना, अतुल कुमार टंडन, गोविंद प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, जनार्दन सिंह,प्रतुल कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
बच्चों को समझाई मां-पिता की अहमियत