फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई से सेवानिवृत्त डॉक्टर व कर्मियों का विदाई समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई प्रशासन की ओर से 31 मई को संस्थान से सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टर समेत 10 कर्मियों का विदाई समारोह हुआ। इनमें जनरल अस्पताल की डॉ. प्रेरणा कपूर के अलावा डीएनएस माधुरी स्मिथ, एंसी जयराज, मुख्य तकनीकी अधिकारी ताजवर सिंह नेगी,रश्मि सिंह,प्रेमा देवी,सुमन कश्यप,संदीप कुमार, सुचेता सिंह, एलिजाबेथ चरण को सम्मानित किया गया। वर्ष 1994 में पीजीआई में कार्यभार संभालने वाली डॉ. प्रेरणा कपूर ने संस्थान में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी समेत कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। वो 2020 से पीजीआई न्यूजलेटर की मुख्य संपादक हैं। माधुरी स्मिथ पीजीआई की पहली नर्सिंग कर्मी हैं। इस मौके पर पीजीआई के वित्त अधिकारी शशि भूषण सिंह तोमर, संयुक्त निदेशक, सामग्री प्रबंधन प्रकाश सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें