यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन की मुलाकात आखिरकार कुछ रंग ले ही आयी। टीसीएस के नोएडा ऑफिस के एक्सटेंशन तक लखनऊ यूनिटी काम करती रहेगी।
नोएडा सेंटर का काम पूरा होने पर कर्मचारियों को नोएडा शिफ्ट होने का विकल्प दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में भी टीसीएस को जमीन उलब्ध कराने की बात कहीं है।
अगर जमीन मिलती है तो दूसरे चरण में लखनऊ में एक सेंटर बनाने पर कंपनी विचार करेगी।
टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहुप्रतीक्षित बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई। टीसीएस सीईओ आज ही लखनऊ पहुंचे थे।
टीसीएस अपने लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को बंद कर यहां काम कर रहे करीब दो हजार आईटी प्रोफेशनल्स को दूसरे शहरों में शिफ्ट करने की तैयारी लगा था। इस मुलाकात के परिणाम से उन्हें काफी राहत मिली है।