फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टीबी मुक्त भारत एप लॉन्च, मरीजों तक पहुंचाएगा मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत एप लॉन्च किया गया है। यह टीबी मरीजों तक मदद और जानकारियां आसानी से पहुंचाएगा। इसका उद्देश्य निक्षय मित्रों, मरीजों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों को एक डिजिटल मंच पर जोड़ना है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि टीबी उन्मूलन स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से मरीजों तक सहायता और मार्गदर्शन की पहुंच बढ़ेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके सिंघल ने बताया कि यह एप जागरूकता बढ़ाने और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय के लिए विकसित किया गया है।

एप की प्रमुख विशेषताएं
एप में संवादात्मक चैटबॉट खुशी आपकी ई-संगिनी उपलब्ध है। यह उपयोगकर्ताओं को टीबी संबंधी जानकारी, परामर्श और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बनाने में मदद करता है। निक्षय मित्र एप पर पंजीकरण कर मरीजों को सहायता देने का संकल्प ले सकते हैं। एप स्वयंसेवकों और स्वास्थ्य टीमों के लिए भी उपयोगी है, जिससे इलाज की डिजिटल निगरानी संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें