फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोर्टल धीमा होने से मुश्किलों से जूझे करदाता

विज्ञापन
लखनऊ सीए सोसाइटी के अध्यक्ष मोहित गोयल।
विज्ञापन
लखनऊ। आयकर रिटर्न दाखिल करने का सोमवार को अंतिम दिन है। ऐसे में रविवार को रिटर्न दाखिल करने की होड़ लगी रही। इस कारण कई सीए अपने दफ्तर खोलकर करदाताओं का रिटर्न फाइल कराते दिखे। वहीं, आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल धीमा होने से करदाताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करीब 45 लाख आबादी वाले लखनऊ शहर में करीब चार लाख लोग रिटर्न दाखिल करते हैं।
विज्ञापन


लखनऊ सीए सोसाइटी के अध्यक्ष मोहित गोयल ने बताया कि इस बार आईटीआर फॉर्म देरी से आए। आमतौर पर 31 जुलाई की तिथि होती है, लेकिन इस बार 15 दिन का अतिरिक्त समय बढ़ाया गया है। कई सीए ने बताया कि आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल इन दिनों धीमा हो गया है, जिससे एआईएस या 26 एएस स्टेटमेंट देखना, फॉर्म डाउनलोड करना और ई-वेरिफिकेशन करना मुश्किल हो रहा है। करदाताओं के अंतिम समय पर दस्तावेज उपलब्ध कराने से भी दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

मोहित गोयल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अब तक 6.29 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल हो चुके हैं, जिनमें से लगभग 5.79 करोड़ का सत्यापन और करीब 3.88 करोड़ प्रक्रिया में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें