फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार तेल का, लगा रहे थे 'चूना'

Mon, 29 Jul 2013 09:50 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर अधिकारियों की टीम ने सोमवार को दो कारोबारियों के चार ठिकानों पर छापामारी की।
विज्ञापन


इनमें ऑयल फर्म अग्रवाल ट्रेडर्स और रिट्स रेस्टोरेंट के ठिकानें शामिल हैं। इस छापामारी में दोनो कारोबारियों को वाणिज्य कर चोरी करते पाया गया।

टीम ने वाणिज्य कर चोरी के साक्ष्य वाले अभिलेखों को सीज कर लिया है।

इन अभिलेखों की मंगलवार को जांच होगी जिससे खुलासा होगा कि सरकारी खजाने को कितने की चपत लगी थी।

वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) के ज्वाइंट कमिश्नर एससी यादव के नेतृत्व में सीतापुर रोड मड़ियाव के पास स्थित ऑयल के बड़े कारोबारी स्थल अग्रवाल ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान एवं गोदाम पर सोमवार को दोपहर में छापा मारा गया।

कारोबारी के वाणिज्य कर चोरी के खेल को देखकर अधिकारी दंग रह गए।

ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि कारोबारी एस अग्रवाल ने पाम ऑयल, सरसों ऑयल एवं रिफाइंड आदि की बिक्री तो खूब की लेकिन अधिकतर बिल साधारण बिल बुक से ही जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बिल पर टिन नंबर तक का उल्लेख नहीं था। जांच के दौरान यहां पर 700-800 बिल पाए गए जिनको सीज कर लिया गया है।

वहीं गोदाम के ऑयल स्टाक का विवरण दर्ज करने के बाद अग्रवाल ट्रेडर्स के सभी कारोबारी अभिलेख को सीज करके दफ्तर ले आ गया है।

इस छापें में करोड़ों रुपए की ऑयल बिक्री पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। इस फर्म का सालाना टर्नओवर सात करोड़ रुपए का है।

अधिकारियों का मानना कि अधिकतर फर्म जितना टर्नओवर दर्शाती असल में टर्नओवर कम से कम दो गुना होता है।जांच टीम में डिप्टी कमिश्नर आरएस शुक्ला सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें