एशियन यूथ हैंडबॉल में भारतीय टीम के कोच बने तौहीद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हैंडबॉल प्रशिक्षक मो. तौहीद को अम्मान (जॉर्डन) में 20 से 31 अगस्त तक होने वाली 11वीं एशियन यूथ पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 27 जुलाई से 18 अगस्त तक पावना फाउंडेशन अलीगढ़ में आयोजित हुआ। मो. तौहीद वर्तमान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अंशकालिक हैंडबॉल प्रशिक्षक हैं। उनकी नियुक्ति पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया की अध्यक्ष अलका दास, कार्यकारी निदेशक डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, सचिव डॉ. तेजराज सिंह और उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पांडेय ने शुभकामनाएं दीं।