फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबकर टैटू कलाकार की मौत, गर्लफ्रेंड समेत एक अन्य युवक पर हत्या का केस

Thu, 28 Mar 2019 12:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
गुरुप्रीत सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के चिनहट में इंदिरा नहर के किनारे सेल्फी ले रहे टैटू कलाकार गुरुप्रीत सिंह (30) व उसकी महिला दोस्त का पैर फिसल गया और वे दोनों डूब गए। युवती को तो बचा लिया गया, लेकिन गुरुप्रीत की डूबने से मौत हो गई। उसका शव देर रात पुलिस ने नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा बुधवार शाम पांच बजे हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दोनों कार से नहर तक पहुंचे थे। कार में बियर की केन मिली है। इस बीच देर रात गुरुप्रीत के भाई मनदीप सिंह ने महिला दोस्त और संकेत पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, आलमबाग के सुभाष नगर निवासी मनमीत सिंह का बेटा गुरुप्रीत सिंह एक अंतरराष्ट्रीय टैटू कलाकार था। वह तरह-तरह के टैटू बनाने में माहिर था। बुधवार शाम करीब 5 बजे गुरुप्रीत आशियाना के सेक्टर-आई निवासी अपनी महिला मित्र के साथ चिनहट के इंदिरा नहर डैम में पिकनिक मनाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों नहर किनारे ले रहे थे सेल्फी

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों नहर किनारे सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान युवती का पैर फिसल गया, वह नहर में डूबने लगी। उसे बचाने को गुरुप्रीत भी कूदा।   युवती तो बच गई लेकिन गुरुप्रीत डूब गया। पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद 50 मीटर दूर गुरुप्रीत का शव बरामद किया।

 प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक , पूछताछ करने पर युवती ने हंगामा किया। महिला सिपाहियों की मदद से उसे थाने लेकर जाया गया। युवती व मृतक कलाकार के घरवालों को सूचना दी गई। युवती के पिता एलडीए में तैनात हैं।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुप्रीत के पिता की लालबाग में दुकान हैं। दोनों पांच साल से दोस्त है।देर रात गुरुप्रीत के भाई मनदीन ने आरोप लगाया कि उसके भाई के साथ दोनों व्यक्ति पिकनिक पर गए थे जहां किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ और दोनों ने मिलकर गुरुप्रीत को धक्का दे दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें