फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी एक्सप्रेस में खाली रह गईं तत्काल की सीटें, कोरोना के केस बढ़ने के साथ ट्रेनों में कम हो रहे हैं यात्री

विज्ञापन
Tatkal seats remain empty in AC EXPRESS
विज्ञापन
लखनऊ। कोरोना के बढ़ते मामलों का असर ट्रेनों पर दिखने लगा है। लोग ट्रेनों के बजाय सुरक्षित साधनों से जाने को तरजीह दे रहे हैं। यही कारण है कि मंगलवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उन ट्रेनों में तत्काल की सीटें खाली रह र्गइं, जिनमें सीट के लिए मारामारी मचती थी।
विज्ञापन

एसी एक्सप्रेस की एसी थर्ड बोगी में तत्काल की 62 और एसी सेकेंड की 65 सीटें खाली रह गईं। इसी तरह ट्रेन 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल की एसी थर्ड में सीटें खाली रहीं, जबकि इसमें तत्काल की सीट के लिए आधी रात के बाद से लोग आरक्षण केंद्र पहुंच जाते थे। वहीं, लखनऊ मेल में मंगलवार को अधिकतर लोगोें को यात्रा वाले दिन ही सीट मिल गई, जिन्हें वेटिंग मिली, वह भी 10 से नीचे रही। बुधवार को जाने वाली तेजस एक्सप्रेस में मंगलवार तक चेयरकार की 159 सीटें खाली रहीं। उधर, होली मनाकर दिल्ली वापस जाने वालों की बुधवार को भीड़ होने की उम्मीद है। बुधवार की लखनऊ मेल की स्लीपर की वेटिंग मंगलवार को ही 72 पहुंच चुकी थी। हालांकि, पिछली होली पर वेटिंग 286 पहुंच चुकी थी। इसी तरह एसी थर्ड की वेटिंग 31 है, जिसमें पिछली होली पर आंकड़ा 110 तक पहुंच चुका था। यही हाल दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन पद्मावत एक्सप्रेस, राजेंद्रनगर- नई दिल्ली, आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल का है।
मैनुअल पास सिर्फ 30 अप्रैल तक
लखनऊ। रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन पास एवं पीटीओ के साथ सिर्फ 30 अप्रैल तक यही पास और पीटीओ को मैनुअल मुहैया कराने की घोषणा की है। यह निर्णय ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के सिस्टम के विरोध के चलते लिया गया है। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक एमके गुप्ता ने आदेश में कहा है कि देश भर के लाखों रेलकर्मियों को मैनुअल पास व पीटीओ की सुविधा 30 अप्रैल तक जारी रखने के आदेश दिए हैं। इससे पहले यह सुविधा 31 मार्च तक के लिए थी। बताया कि मानव संसाधन प्रबंधन सिस्टम के जरिये पास व पीटीओ में बनवाने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें