फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तस्लीम अध्यक्ष और यश सिंह बने महामंत्री

विज्ञापन
नाका बाजार स्थित होटल में बुधवार को सम्मेलन के दौरान उपस्थित व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओर से बुधवार को नाका बाजार स्थित होटल में क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों ने बिगड़ी व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई। इससे पहले गणेशगंज-नाका बाजार की नवगठित इकाई के पदाधिकारियों ने शपथ ली। तस्लीम ने अध्यक्ष और यश सिंह ने महामंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता व उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की मौजूदगी में गणेशगंज, नाका बाजार, अमीनाबाद रोड के व्यापारियों ने जलकर बिल, कॉमर्शियल हाउस टैक्स के बढ़े बिल, जीएसटी के गलत तरीके से भेजे जा रहे नोटिस पर नाराजगी जताई। विद्युत विभाग के मेंटेनेंस संबंधी नोटिस, स्वास्थ्य बीमा, अस्थायी अतिक्रमण, सार्वजनिक शौचालय, स्ट्रीट लाइट, शस्त्र लाइसेंस, रिटेल ट्रेड पालिसी, ई कॉमर्स पॉलिसी और एलडीएलटी योजना शुरु किए जाने जैसे मुद्दे उठाए।

इससे पहले अभय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सचिन अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजीम कुरैशी को उपाध्यक्ष, हरप्रीत सिंह, संजय चौरसिया, प्यारे मियां पप्पू, मो. सिराज, अनूप गुप्ता, तरुण मेहता, चिराग, सूर्या गुप्ता, मुकेश सैनी को उपाध्यक्ष और सूर्या जायसवाल, सलीम जाफर, आमिर कुरैशी, सईद अहमद, हेमंत को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। अशोक चड्ढा, सईद सलमानी, अभय साहू ,पप्पू गुप्ता संगठन मंत्री व राजेंद्र सोनकर विधि सलाहकार, सुनील और निर्मल प्रचार मंत्री बने।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी भी परिवार से एक सदस्य को राजनीति के क्षेत्र में जरूर भेजें। व्यापारियों को राजनीतिक रूप से भी मजबूत होना होगा। न गलत करें, न गलत बर्दाश्त करें। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष कमल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें