गायत्री ज्ञान मंदिर की ओर से पितृपक्ष पर इंदिरानगर से-9 स्थित शांतिकुंज
भवन में सामूहिक तर्पण की शुरुआत होगी।
कार्यक्रम संयोजक उमानंद शर्मा ने
बताया कि 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक सुबह 5:15 बजे से सामूहिक तर्पण होंगे।
प्रतिदिन गायत्री यज्ञ के बाद विशेष आहुतियां दी जाएंगी। तर्पण में अमर
शहीदों के परिवार, महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी।