फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तारा शक्ति निशुल्क रसोई रोजाना परोस रही 4000 लोगों को भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ‘तारा शक्ति निशुल्क रसोई’ आज हजारों असहायों के लिए सहारा साबित हो रही है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अपनी मां तारा सिंह की प्रेरणा से इसे शुरू किया था, जिससे प्रतिदिन चार हजार व्यक्तियों को भोजन परोसा जा रहा है।
इस मानवीय मिशन का मूल संकल्प है कि क्षेत्र में कोई भी निराश्रित, असहाय या राहगीर भूखा न सोए। वर्ष 2023 को शुरू हुए इस अभियान के तहत आज सरोजनीनगर में प्रतिदिन लगभग 4000 जरूरतमंदों, दिहाड़ी मजदूरों, प्रवासियों, बुजुर्गों और लोकबंधु अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को ताजा व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भोजन वितरण विधायक कार्यालय(पराग चौराहा), लोकबंधु चिकित्सालय और बाराबिरवा चौराहा जैसे प्रमुख केंद्रों पर नियमित रूप से किया जाता है। अभियान की रीढ़ ‘टीम राजेश्वर’, स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित सुधा कला, रीना उपाध्याय, अभिषेक, प्रदीप मिश्रा और दुर्गेश सिंह के अनुशासित योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश को विदेशी प्रत्यक्ष निवेश(एफडीआई) का प्रमुख वैश्विक केंद्र बनाने के लिए मिशन एफडीआई यूपी शुरू करने का आग्रह किया है। सीएम को लिखे पत्र में डॉ. सिंह ने राज्य में बेहतर हुई कानून-व्यवस्था, एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर व मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की। सुझाव दिया कि यूपी को जापान, अमेरिका, जर्मनी और यूएई जैसे देशों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, ईवी, और डिफेंस जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मिशन एफडीआई-यूपी के जरिये पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश को देश के शीर्ष पांच एफडीआई गंतव्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए, क्योंकि विकसित उत्तर प्रदेश के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें