फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पूर्वांचल के 93% घरों तक पहुंचा नल से जल, ग्रामीण इलाकों में संक्रामक बीमारियों में आई कमी

Mon, 14 Jul 2025 01:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूर्वांचल के 93% घरों तक हर घर नल से जल योजना के तहत नल से जल पहुंच चुका है। इससे ग्रामीण इलाकों में संक्रामक बीमारियों में भी कमी आई है। 
विज्ञापन
नल से जल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत पूर्वांचल के ग्रामीण इलाकों के 93 फीसदी घरों तक नल से जल पहुंच चुका है। अब लोगों को हैंडपंप या कुओं से पानी भरने के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ती है। घरों तक साफ पानी पहुंचने से ग्रामीण इलाकों में संक्रामक बीमारियों में कमी आई है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन वाटरएड इंडिया और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि के जियोग्राफी विभाग के संयुक्त अध्ययन में ये तथ्य सामने आए। टीम ने गोरखपुर मंडल के तीन जिलों गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज में विस्तृत अध्ययन किया। 

सामाजिक समरसता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आए

तीन महीने तक समूह चर्चा, साक्षात्कार और आंकड़ों के विश्लेषण से यह निष्कर्ष निकला कि इस योजना ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक विकास और सामाजिक समरसता के क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक साफ पानी की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्रों में जल जनित व संक्रामक रोगों में कमी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें