लखनऊ। आशियाना में तांत्रिक ने भूत-प्रेत का साया बताकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इलाके के एक युवक के मुताबिक उसकी पत्नी काफी समय से बीमार है। उसके इलाज के लिए तांत्रिक नरेंद्र कुमार से संपर्क किया। वह बुधवार रात घर आया और पत्नी पर प्रेत का साया होने की बात कही। इसके बाद वह उसे कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि तांत्रिक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख सुनकर पीड़िता के देवर और सास ने कमरे में जाने का प्रयास किया तो तांत्रिक गाली-गलौज करने लगा। परिजन ने दरवाजा खोला तो आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के मुताबिक पीड़िता के बयान के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।