फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2024 03:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महिला से दुष्कर्म और 5.30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सोमवार को पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, उनका रिश्तेदार निगोहां के मस्तीपुर का रहने वाला रामनरेश रावत पेशे से तांत्रिक है और पंजाब के अमृतसर में रहता है।
आरोपी ने उनको अपनी शिष्या बनाने का झांसा दिया और चार लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। उसके बुलाने पर वह 1.30 लाख रुपये लेकर जून में पंजाब पहुंचीं।
आरोप है कि तांत्रिक ने रकम ले ली और उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पति पंजाब पहुंचे और उन्हें घर लेकर लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें