फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना जरूरत एंटीबायोटिक लेना खतरनाक, केजीएमयू ने किया जागरूक

विज्ञापन
केजीएमयू में निकाली गई वॉकथॉन।
विज्ञापन
लखनऊ। एंटीबायोटिक का बिना जरूरत इस्तेमाल सामान्य संक्रमण को भी गंभीर बना सकता है। इससे बैक्टीरिया पर दवाओं का असर खत्म होने लगता है और इलाज मुश्किल हो जाता है। इसी खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को केजीएमयू में 400 चिकित्सा विद्यार्थियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने वॉकथॉन निकाली।
विज्ञापन


विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह के तहत माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित वॉकथॉन को प्रति कुलपति प्रो. अंजू अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रशासनिक भवन से शुरू हुई वॉकथॉन ओपीडी और गांधी मेमोरियल अस्पताल परिसर से होते हुए कलाम सेंटर पर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने पोस्टर और नारों के जरिए एंटीबायोटिक का अनावश्यक इस्तेमाल रोकने और संक्रमण से बचाव का संदेश दिया।

कुलपति पद्मश्री प्रो. सोनिया नित्यानंद के मार्गदर्शन में हुए आयोजन में एमबीबीएस, बीडीएस, नर्सिंग और अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी, शोधार्थी व स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रो. विमला वेंकटेश, प्रो. नंदलाल, प्रो. बीके ओझा, प्रो. आरएएस कुशवाहा, प्रो. अमिता पांडेय और प्रो. सूर्यकांत त्रिपाठी मौजूद रहे।

केजीएमयू में निकाली गई वॉकथॉन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें