फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर करें कड़ी कार्रवाई : योगी

Fri, 19 Mar 2021 02:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रतापगढ़ और प्रयागराज में जहरीली शराब से हुई मौत की घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के अफसरों को अवैध शराब का कारोबार हर हाल में रोकने व इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पंचायत चुनाव की तैयारियां जल्द पूरी करें। अधिकारी छोटे से छोटे विवादों को गंभीरता से लें और उनका निपटारा कराएं। आगे होली समेत कई त्योहार हैं। ऐसे में व्यापक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध करें। थानों में मेरिट के आधार पर तैनाती दें और फील्ड में योग्य व सक्षम अधिकारियों तथा कर्मियों को तैनात करें। उन्होंने अधिकारियों को सरकार के चार साल पूरा होने पर प्रदेश, जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर राज्य सरकार की उपलब्धियों, नीतियों एवं कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए।
 
पूरी क्षमता से करें ट्रैकिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट का काम 
सीएम ने कहा कि कोरोना के नियंत्रण के लिए ट्रैकिंग, टेस्टिंग व ट्रीटमेंट का काम पूरी क्षमता से करें। खासकर लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी में ठोस रणनीति व कार्ययोजना बनाकर कोविड नियंत्रण के उपाय करें। उन्होंने अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों व लोगों के लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन तथा बस स्टेशनों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें