डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बौद्धिक अक्षमता वाले वयस्कों के स्वास्थ्य पर अभिभावकों के लिए कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। वयस्कों के शारीरिक स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिक कल्याण और व्यवहार प्रबंधन पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों के आक्रामक व्यवहार के प्रबंधन की तकनीकें बताईं। अभिभावकों को बच्चों की कमजोरियों के बजाय उनकी क्षमताओं और रुचियों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक शिक्षा और रोजगार की संभावनाओं पर भी जानकारी दी गई। संवाद सत्र में अभिभावकों ने अपने अनुभव भी साझा किए और सवाल पूछे। संकाय प्रमुख कौशल शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला का असिस्टेंट प्रोफेसर संजय कुमार और महेश कुमार चौधरी ने नेतृत्व किया।
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय