फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेशनल पीजी कॉलेज के 90 मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
नेशनल पीजी कॉलेज के 90 मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में मंगलवार को मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जून 2025 और दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 90 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक मेधावी छात्र को पदक, प्रशस्ति-पत्र और पांच हजार रुपये की सम्मान राशि भी दी गई। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के न्यायाधीश सुभाष विद्यार्थी ने कहा कि जीवन में कितनी भी सफलता प्राप्त कर लें, सीखना हमेशा जारी रखना चाहिए। कॉलेज के प्रबंधक उज्ज्वल रमण सिंह और प्राचार्य देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज की स्थापना के 52 वर्ष पूरे हो चुके हैं। कॉलेज में सात हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मंच संचालन डॉ. नेहाश्री श्रीवास्तव व हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राम कृष्ण ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें