अयोध्या में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की भूमि पूजन कर उनके भव्य मंदिर का शिलान्यास करेंगे। प्रशासन इसकी तैयारी में जोर शोर से लगा है। इस खास मौके पर भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला और उनके तीन भाई, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न को नई पोषाक पहनाई जाएगी। उनके इस नए पोशक को सिलने की जिम्मेदारी दर्जी भागवत प्रसाद और शंकर को दी गई है। ये दोनों कई पीढ़ियों से रामलला के वस्त्रों की सिलाई कर रहे हैं।