बीबीएयू में अंतिम वर्ष के 40 छात्रों को बांटे गए टैबलेट
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मंगलवार को अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उप्र सरकार की ओर से लागू स्वामी विवेकानंद योजना के तहत टैबलेट बांटे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने की। पहले चरण में 40 विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति ने की। डीएसडब्ल्यू प्रो. नरेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में 223 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन/टैबलेट बांटे जाएंगे, जिसकी सूचना विवि की ओर से जारी की जाएगी। कार्यक्रम में प्रो. शरद सोनकर, प्रो. मनीष कुमार वर्मा, डॉ. तरुणा, डॉ. शिव शंकर यादव, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।