फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में आए दिग्गज युवराज सिंह, बोले- एक-दो मैच के आधार पर जज न करें

Mon, 02 Mar 2026 09:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह सोमवार को लखनऊ पहुंचे। जहां पर उन्होंने क्रिकेट से जुड़ी अपनी बचपन की यादें ताजा की और अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर भी चर्चा की।
 
विज्ञापन
लखनऊ में क्रिकेटर युवराज सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्वकप में फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा के गुरु और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि वह चाहे अभिषेक हों या शुभमन गिल, किसी भी खिलाड़ी को एक-दो मैच में प्रदर्शन के आधार पर जज नहीं करना चाहिए। फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ियों के पास कोई ऐसा होना चाहिए जो सुधार की राह दिखाए। जब मुझे दिक्कत हुई तो मैंने सचिन तेंदुलकर से बात की थी, तब चीजें समझ में आईं। ऐसे में निराश होने की कोई जरूरत रहीं।

विज्ञापन


शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने यादें ताजा करते हुए कहा कि बचपन में उनका पहला बल्ला पिता ने दिया था और कहा था कि आज से इसी से खेलो। उस बल्ले से जब मैंने छक्का लगाया था, जो एक व्यक्ति को लग गया। वह मुझे दौड़ाने लगा और मैं बैट छोड़कर भाग गया था। हालांकि, बाद में उस आदमी ने बैट वापस किया था। ये कुछ ऐसी यादें है जो जीवनभर संजोकर रखीं हैं।

ये भी पढ़ें - अबूधाबी में फंसे संत, धमाकों की आवाज से सहमा माहौल, महंत जी बोले- युद्ध किसी के हित में नहीं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खामनेई की मौत पर सन्नाटे में डूबा लखनऊ, बंद किया गया इमामबाड़ा, चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस; तस्वीरें


मौजूदा रणजी चैंपियन जम्मू कश्मीर की तारीफ करते हुए इस टीम ने रणजी चैंपियन बनने का सफर मुश्किलों के बीच तय किया और आज देश की दिग्गज टीमों को पीछे छोड़कर श्रेष्ठता साबित की। इस टीम से सबको सीखने की जरूरत है जो बुनियादी सुविधाओं के अभाव में निखरकर चमकीं।

विज्ञापन

यूपीसीए की ओर से चयनित 250 खिलाड़ियों को दी गई क्रिकेट किट

डीपी वर्ल्ड ने उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर क्रिकेट को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लखनऊ में अपनी ‘बियॉन्ड बाउंड्रीज’ पहल का विस्तार किया। इस पहल के तहत एक यूपीसीए की ओर से चयनित खिलाड़ियों को 250 क्रिकेट किट्स उपलब्ध कराई गईं। ये सभी उपकरण शहर की सेज क्रिकेट अकादमी में स्थापित किए जाएंगे।

मौके पर युवराज सिंह ने कहा कि ‘बियॉन्ड बाउंड्रीज’ जैसी पहल से युवा क्रिकेटर्स को वह इन्फ्रास्ट्रक्चर और आत्मविश्वास मिलता है, जिसकी जरूरत उन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए है। डीपी वर्ल्ड, सबकॉन्टिनेंट (इंडिया) के कंट्री मैनेजर हेमंत कुमार रुइया ने कहा कि उभरते क्रिकेटर्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही सुविधाओं तक पहुंच की होती है।

डीपी वर्ल्ड में हमारा मानना है कि सुविधाएं सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि राज्य में प्रतिभाओं का बड़ा आधार है और इस तरह की साझेदारियां जमीनी स्तर पर क्रिकेट विकास को मजबूती देती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें