डीपी वर्ल्ड ने उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर क्रिकेट को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लखनऊ में अपनी ‘बियॉन्ड बाउंड्रीज’ पहल का विस्तार किया। इस पहल के तहत एक यूपीसीए की ओर से चयनित खिलाड़ियों को 250 क्रिकेट किट्स उपलब्ध कराई गईं। ये सभी उपकरण शहर की सेज क्रिकेट अकादमी में स्थापित किए जाएंगे।
मौके पर युवराज सिंह ने कहा कि ‘बियॉन्ड बाउंड्रीज’ जैसी पहल से युवा क्रिकेटर्स को वह इन्फ्रास्ट्रक्चर और आत्मविश्वास मिलता है, जिसकी जरूरत उन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए है। डीपी वर्ल्ड, सबकॉन्टिनेंट (इंडिया) के कंट्री मैनेजर हेमंत कुमार रुइया ने कहा कि उभरते क्रिकेटर्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही सुविधाओं तक पहुंच की होती है।
डीपी वर्ल्ड में हमारा मानना है कि सुविधाएं सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि राज्य में प्रतिभाओं का बड़ा आधार है और इस तरह की साझेदारियां जमीनी स्तर पर क्रिकेट विकास को मजबूती देती हैं।