फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पैंट्रीकार में यात्रियों को सफर कराने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रिजर्वेशन नहीं मिलने पर मजबूर यात्रियों को पैंट्रीकार में किराए के बराबर रुपये देकर सफर करना पड़ रहा हैं। टीटीई, रसोई यान के प्रबंधक और कर्मचारी बेटिकट यात्रियों को पैंट्रीकार सफर कराने का सिंडीकेट चला रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से आ रही महामना एक्सप्रेस की रसोई यान में उत्तर रेलवे की विजिलेंस टीम ने छापा मारकर सिंडिकेट का खुलासा किया। ट्रेन की पैंट्रीकार में छापा मारा तो उसमें 42 यात्री सफर करते धरे गए। इन यात्रियों से विजिलेंस ने 60 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला। इसके अतिरिक्त विजिलेंस की टीम ने दो टीटीई के पास रखे नकद रुपये की जांच की, जिसमें सरकारी नकदी से अधिक रुपये थे। जिनका वह हिसाब नहीं दे पाए। नई दिल्ली से वाराणसी जा रही 22418 महामना एक्सप्रेस बृहस्पतिवार सुबह चार बजे लखनऊ पहुंची, जहां उत्तर रेलवे की विजिलेंस की टीम ने जांच के दौरान टीटीई और रसोईयान का स्टाफ को बड़े पैमाने पर यात्रियों से अवैध वसूली कर पैंट्रीकार में सफर करवाते हुए पाया। महामना एक्सप्रेस की तरह ही श्रमजीवी एक्सप्रेस, बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस सहित अधिक डिमांड वाली कई ट्रेनों में यह सिंडीकेट फैला हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें