फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 48 बच्चों में शारीरिक विकारों के मिले लक्षण

Fri, 05 Dec 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की ओर से लक्ष्मी नारायण बाल विद्या मंदिर के विद्यार्थियों की जांच की गई। इसमें 48 बच्चों में शारीरिक विकारों के लक्षण मिले। प्रोस्थेटिक्स व ऑर्थोटिक्स जागरूकता व परीक्षण कैंप के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षक राजकमल व उनकी टीम ने 250 प्रतिभागियों का परीक्षण किया। विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी व पैर की संरचनात्मक विकृतियों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। जिन बच्चों में लक्षण पाए गए हैं उन्हें प्रारंभिक उपचार व आगे की जांच के लिए कृत्रिम अंग व पुनर्वास केंद्र से सुविधा दी जाएगी। ये जानकारी कुलसचिव रोहित सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें