लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आवास पर मुलाकात कर हरेला का प्रतीक पौधा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रकृति से जुड़ाव और संस्कृति की चेतना का प्रतीक है। उत्तराखंड की यह परंपरा पूरे देश को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रेरक माध्यम है। मौके पर टीएस मनराल, केएन चंदोला, महेंद्र सिंह रावत, सुमन रावत, मंजू शर्मा पडेलिया, दीपा आदि थे।