फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटियों की शादी के लिए पुराने दामों पर ही मिलेगी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। टेंट कैटरिंग कारोबारियों के बाद अब उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े सभी मिठाई कारोबारियों ने बढ़ी महंगाई के बीच बेटियों की शादी का बायना पुराने दामों पर ही बेचने का फैसला किया है। रविवार को अयोध्या रोड स्थित कार्यालय में संगठन की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि गैस, डीजल, पेट्रोल, रिफाइंड, पैकिंग मैटेरियल के साथ साथ दूध आदि के दाम भी बढ़ चुके हैं। इससे हमारी लागत 20-25 फीसदी बढ़ रही है। लेकिन बैठक में यह फैसला लिया गया है कि मिठाई व्यापारी अपनी बचत को कम करके बेटियों की शादी वाले घरों का बोझ हल्का करेगा। संगठन से जुड़े सभी मिठाई व्यापारी बेटियों की शादी के लिए पुराने दाम पर ही मिठाई बेचेंगे। बस ग्राहक को शादी का कार्ड दिखाना होगा।

उन्होंने बताया कि 250 रुपये किलो वाला लड्डू 300, 1200 वाली काजू बर्फी 1400 हो गई है। देसी घी की मिठाईयां 80 रुपये किलो तो वहीं खोया और छेना की मिठाई 50 से 100 रुपये किलो महंगी हो चुकी हैं। रसगुल्ला व कालाजाम भी 15 से बढ़कर 20 रुपये पीस हो गया है। ऐसे में बेटी की शादी वाले घरों को पुराने रेट में ही शादी का बायना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें