फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑफलाइन फॉर्म जमा करने में छूट रहे पसीने

Tue, 09 Dec 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके विद्यार्थियों को ऑफलाइन फॉर्म जमा करने में पसीना छूट रहा है। इसके लिए कैश काउंटर पर तीन से चार घंटे तक लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह दस बजे से अनुसूचित जाति व जनजाति, ओबीसी और सामान्य तीनों वर्ग के काउंटर पर भीड़ देखने को मिली। दोपहर दो बजे तक यही सि्थति रही। विद्यार्थी आशीष पटेल, शिवाकांत, सीमा वर्मा, आदिति चौरसिया ने बताया कि आवेदन एक माह पहले कर लिया था लेकिन ऑफलाइन फॉर्म जमा करने में काफी समय लग रहा है। उपस्थिति को प्रमाणित कराने में भी समय लग रहा है।

विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार भावना मिश्रा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों की किसी भी कारण से बायोमीट्रिक नहीं हो पाई है। ऐसे विद्यार्थी 31 दिसंबर से बायोमीट्रिक करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छूटे हुए विद्यार्थियों के लिए ये है शेड्यूल
- सामान्य वर्ग 31 दिसंबर

सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक। दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
- अन्य पिछड़ा वर्ग 1 दिसंबर

सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक। दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
- अल्पसंख्यक वर्ग 2 जनवरी

सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक। दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
-अनुसूचित व अनुसूचित जन जाति

सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक। दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें