फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर शॉप का उद्घाटन करने पहुंची स्वाति सिंह की तस्वीरें वायरल, विवाद में घिरीं

Tue, 30 May 2017 12:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
उद्घाटन करती स्वात‌ि स‌िंह
एक ओर यूपी की मह‌िलाएं शराबबंदी को लेकर सड़कों पर हंगामा कर रही हैं वहीं दूसरी ओर योगी सरकार में महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वात‌ि स‌िंह की एक बीयर शॉप के उद्धाटन की तस्वीरों ने बवाल मचा ‌द‌िया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
स्वात‌ि स‌िंह
स्वात‌ि स‌िंह की ये तस्वीरें 20 मई की हैं जो क‌ि अब वायरल हुईं। ये तस्वीरें वायरल होते ही स्वात‌ि व‌िवाद में घ‌िर गई हैं। बता दें क‌ि स्वात‌ि स‌िंह मायावती को अपशब्द कहने वाले भाजपा नेता दयाशंकर स‌िंह की पत्नी हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
स्वात‌ि स‌िंह
बीती जुलाई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर स‌िंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती के ख‌िलाफ बेहद अमर्याद‌ित भाषा का इस्तेमाल क‌िया था। ज‌िसके चलते बसपाइयों ने लखनऊ की सड़कों पर जमकर बवाल क‌िया और दयाशंकर की पत्नी और बेटी के बारे में अपशब्द कहे थे। इसके बाद बेटी के ल‌िए अपशब्दों के व‌िरोध में स्वात‌ि स‌िंह ने प्रदर्शन क‌िया था साथ ही बसपाइयों के ‌ख‌िलाफ थाने पहुंची थीं।

 

4 of 5
स्वात‌ि स‌िंह
बता दें क‌ि जहां एक ओर यूपी सरकार शराब बंदी पर व‌िचार कर रही है ऐसे में भाजपा मंत्री की इस हरकत ने सरकार की क‌िरक‌िरी करवा दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीयर शॉप
जानकारी के मुताब‌िक बी द बीयर नाम की ये शॉप लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में हैं। बताया जा रहा है क‌ि बीयर शॉप की ओनर स्वात‌ि स‌िंह की दोस्त हैं। इस शॉप के उद्धाटन में चीफ गेस्ट स्वात‌ि स‌िंह थीं तो उनके पत‌ि दयाशंकर स्पेशल गेस्ट थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें