भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विपक्ष को अपनी आंखों पर पडे़ पर्दें को हटाकर सच्चाई देखनी चाहिए। केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार किसानों, महिलाओं व गरीबों की भलाई के लिए काम कर रही है। जिसका प्रमाण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पटरी, रेहड़ी व खोमचा दुकानदारों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना है, जो इनकी जिंदगी बदलेगी।
भाजपा अध्यक्ष ने मंगलवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वनिधि योजना के तहत गरीबों और छोटे दुकानदारों के कल्याण के लिए जो सपना देखा उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार पूरा कर रही है। जिसका प्रमाण स्वनिधि योजना के तहत ऋण बांटने में पूरे देश में उत्तर प्रदेश को मिला पहला स्थान है।