फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी बोले, नवंबर बाद देश मनाएगा खुशियां, शुरू होगा राममंदिर निर्माण

Mon, 16 Sep 2019 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
swami - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नवंबर बाद देश खुशियां मनाएगा क्योंकि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। यह एलान रविवार को रामलला का दर्शन करने के बाद भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने पत्रकारों से बात करते हुए की। 

विज्ञापन


वे अपना 80वां जन्म दिन मनाने दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या आए हैं। कहा कि सब प्लान तैयार है केवल इसे मूर्त रूप देना बाकी है। 2.77 एकड़ को छोड़ अन्य अधिगृहीत जमीन पर कोई विवाद नहीं है, यह भूमि सरकार मंदिर निर्माण के लिए किसी को भी दे सकती है। 

उन्होंने कहा कि हिंदुओं का मूलभूत अधिकार मुसलमानों के संपत्ति के अधिकार से ऊपर है। सुप्रीम कोर्ट भी कहता है मूलभूत अधिकार सर्वोपरि है, जब भी मूलभूत अधिकार व संपत्ति के अधिकार में टक्कर होगी तो मूलभूत अधिकार की ही जीत होगी। 
विज्ञापन


स्वामी ने जन्मदिन मनाने अयोध्या आने के पीछे की वजह गिनाते हुए कहा कि हमारे चाहने वाले की इच्छा थी कि इस बार अपना जन्मदिन मैं अयोध्या में मनाऊं। उन लोगों ने ही अयोध्या में सारी व्यवस्था की है, इसलिए मैं अयोध्या में आया हूं। मौके पर उनके समर्थकों ने जय श्रीराम, रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे आदि नारे भी लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें