तुलसी पीठ के संस्थापक स्वामी रामभद्राचार्य कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें शनिवार को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरनी में लगी है। उनके एक्सरे में डॉक्टरों ने सीने के संक्रमण की पुष्टि की है। इसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
जौनपुर जिले में जन्मे 72 वर्षीय स्वामी रामभद्राचार्य चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के संस्थापक और चांसलर हैं।