फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्ना भी नेहरू और सरदार पटेल के समकक्ष : भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य

Tue, 15 May 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर अंबेडकरनगर
विज्ञापन
भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगे मो. अली जिन्ना के चित्र से मचे बवाल और उस पर भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी का विवाद अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ था कि उन्होंने जिन्ना को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरकार वल्लभ भाई पटेल के समान बताकर नए विवाद को हवा दे दी।

विज्ञापन


दरअसल भाजपा नेता रविवार देर शाम अंबेडकरनगर के इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत एक गांव में वैवाहिक आयोजन में शिरकत करने आए हुए थे। अपने पूर्व के बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनके पूर्व के बयान को मीडिया ने ही तोड़ मरोड़कर पेश किया था।

देश बंटवारे के समय विभाजन के मसौदे पर जहां जिन्ना के हस्ताक्षर हैं, वहीं पर नेहरू व सरदार पटेल के भी हैं। मौर्या ने कहा कि उन्होंने जिन्ना को कभी भी देश का महापुरुष नहीं कहा। प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री स्वामी प्रसाद ने सपा बसपा के गठबंधन को मौकापरस्त बताया।
विज्ञापन


कहा कि जनता के बीच यह गठबंधन सफल नहीं होगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियां भी उन्होंने विस्तार से गिनाईं। इस मौके पर भाजपा नेता रजनीश मौर्य व दिनेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें